
कल्याणी देवी उनके निवास पर पूर्व विधायक नीलम करवरिया का पार्थिव शरीर।
प्रयागराज [ TV 47 न्यूज नेटवर्क ]। शनिवार को तेज बारिश के कारण पूर्व विधायक नीलम करवरिया का पार्थिव शरीर तय समय से करीब छह घंटे विलंब से गंतव्य की ओर प्रस्थान किया। भारी वारिश के बावजूद उनके अंतिम दर्शन के लिए हजारों की तादाद में उनके समर्थक कल्याणी देवी स्थित उनके आवास पर डटे रहे। गार्ड आफ आनर के साथ उनकी अंतिम विदाई दी गई ।
करीब चार बजे उनके पार्थिव शरीर को एक डोली की तरह सजे मिनी ट्रक में रसूलाबाद तक ले जाया गया। राम नाम सत्य है और नीलम मां अमर रहे जिंदाबाद के नारों के साथ रथ आगे बढ़ा। गंगा के तट पर सारे संस्कार वैदिक परंपरा के अनरुप हुए। मंत्रोचारण के साथ उनके पति पूर्व विधाक उदय भान करवरिया ने मुखाग्नि दी। देखते ही देखते उनका पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया।

बता दें कि पूर्व विधायक नीलम करवरिया की गुरुवार रात्रि लगभग दस बजे इलाज के दौरान हैदराबाद के एक हॉस्पिटल में मौत हो गई थी। उनका शव विमान से पहले वाराणसी लाया गया। वहां से उनके शव को एंबुलेंस से मेजा रोड स्थित लखनपुर निवास पर लाया गया।
यहां सुबह से हजारों समर्थकों उनके अंतिम दर्शन के लिए एकत्र रहे। लखनपुर का नजारा देखकर कोई भी उनकी लोकप्रियता का अंदाजा लगा सकता था। यहां की जनता का उनके प्रति अथाह स्नेह था।

वह यहां के युवाओं के लिए भाभी मां थीं। हजारों लोगों ने यहां उनके अंतिम दर्शन किए। इसके बाद उनके शव को कल्याणी देवी लाया गया। यहां पर कोठी के सामने अंतिम दर्शन के लिए समर्थकों का रेला लगा रहा।
बता दें कि मेजा सीट से भाजपा की पूर्व विधायक नीलम करवरिया (55 साल) का निधन हो गया। उन्हें लिवर सिरोसिस की बीमारी थी। कुछ दिनों से हैदराबाद के निजी अस्पताल में भर्ती थीं। गुरुवार देर रात अस्पताल में ही अंतिम सांस ली।