
द यूपी फाइल्स' की फाइल फोटोो।
लखनऊ [TV 47 न्यूज नेटवर्क ]। film on cm yogi इन दिनों हिंदी फिल्म द यूपी फाइल्स’ की चर्चा जोरों पर है। हालांकि अभी यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई है, फिर भी इसकी चर्चा शुरू हो गई है। इस फिल्म की पटकथा देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश पर लिखी गई है। यह फिल्म यूपी की राजनीति पर केन्द्रित है। यह फिल्म देश के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए रेडी है। यूपी का पूरा विवरण समेटे हुए फिल्म ‘द यूपी फाइल्स’ में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी नजर आएंगे। योगी का किरदार एक खास कलाकार ने निभाया है।
यूपी की गौरवमयी अतीत के साथ सियासत की एक झांकी
बता दें कि यूपी के ऊपर इस तरह की फिल्म पहली बार बनाई गई है। ‘द यूपी फाइल्स’ शुक्रवार 26 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में दिखाई जाने लगेगी। इस फिल्म में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के किरदार को हीरो के रूप में पेश किया जा रहा है। फिल्म में योगी की भूमिका हिन्दी सिनेमा के चर्चित कलाकार मनोज जोशी ने निभाई है। मनोज जोशी लंबे समय से फिल्मों में काम कर रहे हैं। अब तक अपने फिल्मी करियर में मनोज जोशी फिल्मों में साइड रोल ही करते हुए नजर आए हैं। इस फिल्म से जुड़े किरदारों का कहना है कि फिल्म में यूपी के विषय में बहुत कुछ बताया जाने वाला है।
नीरज सहाय के निर्देशन में बनी फिल्म
‘द यूपी फाइल्स’ को नीरज सहाय ने निर्देशन किया है। यह फिल्म श्री ओस्टवाल फिल्म्स के बैनर तले बन रही है। इस फिल्म को कुलदीप उमराव सिंह प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में उत्तर प्रदेश की सियासत, बाबरी मस्जिद विध्वंस से लेकर राम मंदिर बनने तक के सफर की झलकियां भी देखी जा सकती हैं। फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है लेकिन टीजर ने लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।
योगी की एक्टिंग करते नजर आएंगे मनोज जोशी
यूपी के ऊपर बनी फिल्म मनोज जोशी अपना चेहरा, मोहरा, वेशभूषा सब कुछ यूपी के मुख्यमंत्री योगी की तरह ही पेश किया है। मनोज जोशी के अलावा फिल्म में पूनम द्विवेदी, मंजरी फडनीस, अली असगर, अमन वर्मन, शाहबाज़ खान, मिलिंद गुनाजी और अवतार गिल जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद फैंस बेसब्री के साथ इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।
कौन है मनोज जोशी
मनोज जोशी ने फिल्मों से लेकर टीवी शो तक में कई रोल निभाया किए। उनके फैंस ने उनको कॉमिक किरदारों को बेहद सराहा है। मनोज जोशी ने अब तक फिल्म फिर हेराफेरी के अलावा उन्होंने हंगामा, चुप चुप के, खट्टा मीठा, देवदास, धूम, चांदनी बार और हलचल जैसी कई शानदार फिल्मों में दमदार रोल किया है। फिल्मों के अलावा मनोज टीवी शोज में भी नजर आ चुके हैं। मनोज जोशी ने अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी दमदार पहचान बनाई है। इतना ही नहीं, उनको पद्मश्री और नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।