
व्हाइट हाउस की फाइल फोटो।
नई दिल्ली [TV 47 न्यूजनेटवर्क ]। अमेरिका की राजनीति में कई बार राष्ट्रपतियों पर जानलेवा हमला हुआ है। इस कड़ी में अब डोनाल्ड ट्रंप का नाम भी शामिल हो गया है। अमेरिका में चार ऐसे राष्ट्रपति रहे हैं, जिनकी पद पर रहते हुए हत्या कर दी गई। आइए जानते हैं कि अब तक कितने राष्ट्रपतियों की हत्या हो चुकी है। इसके साथ यह भी जानेंगे कि कितने राष्ट्रपति हमले में बाल-बाल बच गए।
कई राष्ट्रपतियों पर हुआ हमला…
- अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की 14 अप्रैल, 1865 को जान विल्क्स बूथ ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उनको सिर में गोली मारी गई थी। यह हमला तब हुआ जब वह परिवार के साथ वाशिंगटन में एक कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे।
- अमेरिका के 20वें राष्ट्रपति जेम्स गारफील्ड लिंकन को पद ग्रहण करने के छह महीने बाद हत्या कर दी गई। वह 2 जुलाई, 1881 को न्यू इंग्लैंड जाने के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए वाशिंगटन में एक रेलवे स्टेशन से गुजर रहे थे, तभी चार्ल्स गुइटो ने उन्हें गोली मार दी।
- अमेरिका के 25 वें राष्ट्रपति विलियम मैककिनले की 6 सितंबर, 1901 में न्यूयार्क में गोली मार दी गई थी। 14 सितंबर, 1901 को की मौत हो गई।
- इनमें 32वें राष्ट्रपति फ़्रैंकलिन रूजवेल्ट का नाम है। उन पर मियामी में गोलियां चली थीं, लेकिन वह बच गए थे।
- 33वें राष्ट्रपति हैरी एस. ट्रूमैन को नवंबर 1950 में दो बंदूकधारियों ने हमला किया था। गोलीबारी में व्हाइट हाउस का एक पुलिसकर्मी मारा गया था।
- अमेरिका के 35वें राष्ट्रपति जान एफ कैनेडी को नवंबर 1963 में गोली मार दी गई थी। केनेडी की मौत के पीछे कौन था, इस पर आज भी बहस होती है।
- गेराल्ड फोर्ड अमेरिका के 38वें राष्ट्रपति थे। फोर्ड को 1975 में कुछ ही हफ्तों के भीतर हत्या के दो प्रयास किए गए, लेकिन दोनों हमलों में वह बाल-बाल बच गए थे।
- 40वें राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन को वाशिंगटन, डीसी में गोली मार दी गई थी। हालांकि वह इस हमले से उबर गए थे।
- जार्ज डब्ल्यू बुश को 2005 में जार्जियाई राष्ट्रपति मिखाइल साकाश्विली के साथ त्बिलिसी में एक रैली में भाग ले रहे थे, तभी उनकी ओर एक हथगोला फेंका गया था।
- साल 2011 में एक व्यक्ति पर तत्कालीन राष्ट्रपति ओबामा की हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया गया था, क्योंकि अधिकारियों ने कहा था कि उसने व्हाइट हाउस में गोलियां चलाई थीं।
उम्मीदवारों पर किया गया हमला….
- राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार भी अमेरिका में हमलावरों का निशाना बने हैं। साल 1912 में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार थिओडोर रूजवेल्ट को प्रचार करते समय मिल्वौकी में गोली मार दी गई थी।
- 1968 में रॉबर्ट एफ कैनेडी डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद के दावेदार थे। उनकी लॉस एंजिल्स के एक होटल में हत्या कर दी गई थी।
- जॉर्ज वालेस डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद के नामांकन की मांग कर रहे थे, जब 1972 में मैरीलैंड में एक अभियान पड़ाव के दौरान उन्हें गोली मार दी गई थी।