
Keshav Prasad Maurya News
प्रयागराज,[TV 47 न्यूज़ नेटवर्क] राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्मतिथि पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने महर्षि भरद्वाज चौराहा पर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गांधी जी के योगदान को याद किया। मौर्य ने कहा कि गांधी जी ने राष्ट्र को स्वतंत्रता दिलाने में अद्वितीय भूमिका निभाई थी।
इसके बाद, उपमुख्यमंत्री ने सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर में स्वच्छता अभियान में भाग लिया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मंदिर परिसर की सफाई की। इस अवसर पर उन्होंने जनमानस से अपील की कि स्वच्छता के महत्व को समझें और अपने आसपास की जगहों को साफ रखने में सहयोग दें।
उपमुख्यमंत्री ने कहा, “जहां रहें, वहां गंदगी न फैलाएं और न ही दूसरों को ऐसा करने दें। यह प्रवृत्ति हमें स्वस्थ रखेगी और विकसित राष्ट्र की दिशा में हमारे कदमों को और गति प्रदान करेगी।”
इसके बाद, मौर्य पूर्व विधायक नीलम करवारिया को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए उनके निवास पर भी पहुंचे।