
फाइल फोटो।
नोएडा [ TV 47 न्यूज नेटवर्क] मामूरा गांव में रहने वाले पति-पत्नी को मंगलवार रात सांप ने काट लिया। गंभीर हालत में उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहां पर उनका उपचार चल रहा है। थाना फेज-तीन के प्रभारी ने बताया कि 51 वर्षीय देवेंद्र पिछले कई वर्षों से परिवार के साथ मामूरा गांव में रहते हैं। मंगलवार रात को सोते समय उन्हें सांप ने काट लिया।
सांप ने पास में ही सो रही उनकी पत्नी को भी काट लिया। शुरुआत में दोनों को लगा किसी कीड़े ने उन्हें काट लिया है। थोड़ी देर में दोनों की हालत बिगड़ने लगी तब परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था। इस दौरान दोनों बेहोश हो गए। दोनों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इनके घर के निकट झाड़ियां खड़ी हैं, जिनमें सांप कीड़े पनप रहे हैं। चिकित्सकों के मुताबिक दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।