
फाइल फोटो।
प्रयागराज (उप्र) [tv 47 न्यूज नेटवर्क]: गंगा नगर के सोरांव थाना क्षेत्र में एक बहशी दरिंदे ने नाबालिग बच्ची को लिफ्ट देने के बहाने उससे जबरन दुष्कर्म किया। फिर अपना पाप छुपाने के लिए उसकी हत्या कर दी और उसे ले जाकर झाड़ियों में फेंक दिया। मामले का खुलासा हुआ तो पुलिस भी हैरान रह गई। फिलहाल दुष्कर्मी को पुलिस ने मंगलवार की देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े जाने के बाद आरोपी ने अपना जुर्म भी स्वीकार कर लिया है।
पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) (गंगा नगर) कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि 4 अक्टूबर को सूचना मिली थी कि एक बच्ची का शव खेत में पड़ा है। पोस्टमार्टम में बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। घटना की जांच के लिए पांच टीमों का गठन किया गया और 150 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। इस मामले में 65 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की गई। एक सीसीटीवी फुटेज में एक साइकिल सवार व्यक्ति लड़की को ले जाते हुए देखा गया।व्यक्ति की पहचान सराय बोगी, थाना सोरांव निवासी मुकेश के रूप में हुई।
साइकिल पर आरोपी ने दी थी बच्ची को लिफ्ट
डीसीपी गुनावत ने बताया कि मंगलवार की देर रात सूचना मिली कि आरोपी व्यक्ति जुड़ापुर दादू में हाईवे के पास मौजूद है। इसी सूचना पर पुलिस टीम वहां पहुंची।इसी दौरान, व्यक्ति ने तमंचे से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी गोलीबारी में अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया और पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
आरोपी ने बताया कि 3 अक्टूबर की रात को उसने लड़की को साइकिल पर लिफ्ट दी थी। इस दौरान अभियुक्त के मन में लड़की से दुष्कर्म का विचार आया। उसने लड़की का मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। फिर पकड़े जाने के डर से एक डंडे से उसके सिर पर वार किया, जिससे लड़की की मौत। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।