
CM Yogi File Photo
उत्तर प्रदेश [TV 47 न्यूज़ नेटवर्क] उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आदमखोर भेड़िये और तेंदुए के हमलों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने तत्काल कदम उठाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आदेश दिया है कि इन जानवरों को हर हाल में नियंत्रित किया जाए और पकड़ने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए।
मुख्य निर्देश:
- सुरक्षा और जन जागरूकता:
- प्रशासन, पुलिस, वन विभाग, स्थानीय पंचायत और राजस्व विभाग मिलकर क्षेत्र में व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाएं।
- लोगों को सुरक्षा के उपायों के बारे में जानकारी दें और जनप्रतिनिधियों को इस प्रयास में शामिल करें।
2. वन मंत्री को निर्देश:
- वन मंत्री को निर्देशित किया गया है कि वे वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रभावित जनपदों में कैंप करें।
- बहराइच, सीतापुर, लखीमपुर, पीलीभीत, बिजनौर और अन्य प्रभावित क्षेत्रों में वन विभाग के अतिरिक्त कर्मी तैनात किए जाएं।
- इन क्षेत्रों में ज्वाइंट पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए और जहां लाइट की समस्या हो, वहां पेट्रोमैक्स की व्यवस्था की जाए।
3.आपदा घोषित करना:
- उत्तर प्रदेश पहला राज्य है जिसने मानव-वन्य जीव संघर्ष को आपदा घोषित किया है।
- वन्य जीवों के हमले में घायल लोगों या जिनकी मृत्यु हुई है, उनके परिवारजनों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
यह निर्देश स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जारी किए गए हैं और इन उपायों के जरिए तत्काल प्रभावी समाधान की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें : क्या आप जानते हैं कि भेड़िया इंसानो पर क्यों और कब करते हैं हमले ?
यह भी पढ़ें : पिंजरे में कैद हुआ तीन लोगों की जान लेने वाला गुलदार
यह भी पढ़ें : गुलदार ने किसान को मारकर खाया, 22 माह के अंदर ली 24वीं इंसानी जान