
फूलपुर में गरजे सीएम योगी।
प्रयागराज, [TV 47 न्यूज नेटवर्क ]। फूलपुर के इफको स्टेडियम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। खचाखच भरे स्टेडियम में उन्होंने कहा कि सूबे की जनता को पीडीए के नाम पर गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। योगी ने ये बातें रोजगार मेले के शुभारंभ एवं 633 करोड़ की 407 परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण के अवसर पर कहीं।
अपने भाषण में उन्होंने कहा कि अगर सपा सत्ता में आई तो चाचा और भतीजा वसूली में लिप्त हो जाएंगे। अपने शासन काल में टीपू माफिया को गले का हार बनाकर फिरते थे। योगी ने कहा कि बुलडोजर चलाने के लिए हिम्मत चाहिए। उन्होंने फिर कहा कि माफिया अगर सिर उठाएगा तो मिट्टी में मिला देंगे। बेटियों की सुरक्षा को रेखांकित करते हुए कहा कि उन्हें बुरी नियति से छूने वालों के हाथ-पांव अलग कर दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें : योगी आदित्यनाथ ने यूपी में 7 साल 148 दिन तक सीएम रहने का रिकॉर्ड बनाया

उन्होंने प्रयागराज के महत्व को बताते हुए कहा कि यहां महर्षि भारद्वाज का पहला गुरुकुल था, फिर भी पहचान का संकट था। जाति के नाम पर लड़ाने वालों ने की वजह से ऐसा हुआ था। इस यज्ञ की धरा पर कुंभ कैसा होता है, उसे 2019 में दिखा दिया गया है। अच्छा काम करते हैं, उससे व्यक्ति को सम्मान मिलता है। क्या 2017 से पहले ये सम्मान मिलता था? तब लोग बताते थे कि यूपी के हैं तो लोग हेय दृष्टि से देखते थे। तब चाचा भतीजा नौकरी दिलाने के नाम पर वसूली किया करते थे। आयोग में सूची लगती थी।
कार्य करने के लिए नेक नियति होनी चाहिए। 2017 से पहले यूपी बीमारू राज्य था, युवाओं को रोजगार नहीं मिलता था, किसान आत्म हत्या करते थे। बहन बेटी सुरक्षित नहीं थी। दंगे होते थे। अब दंगा करने की हिम्मत किसी में है क्या? आपने माफियाओं की पैंट गीली होती देखी है। हर बेटी की सुरक्षा इस सरकार का दायित्व है।

उन्होंने अपनी बात को रखते हुए आगे कहा कि यूपी में चालीस लाख करोड़ का निवेश हो चुका है, इससे डेढ़ करोड़ युवाओं को नौकरी मिलेगी। यूपी नंबर दो की अर्थव्यवस्था बन चुका है। नंबर एक की अर्थव्यवस्था बनाना है। नंबर की एक अर्थव्यस्था के बारे में समझाते हुए कहा कि जहां हर हाथ को रोजगार हो, हर व्यापारी को लाभ हो, हर किसान को उसकी उपज का लाभ मिल सके। हर व्यक्ति विकास की ओर बढ़ता दिखे।
महाकुंभ 2025 के बहाने वैश्विक स्तर पर चमक बिखरने का दावा भी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जोर देकर यह भी कहा कि यह वर्ष हमारे लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि 12 वर्ष बाद महाकुंभ 2025 में होगा। हमारा प्रयागराज वैश्विक स्तर पर अपनी चमक बिखेरेगा। हमने 650 करोड़ की परियोजना का लोकार्पण हुआ है। अकेले फूलपुर की अधिकांश योजनाएं इसमें शामिल हैं। समय सीमा में काम पूरा होगा।
उन्होंने फलपुर विधानसभा के लिए होने जा रहे उप चुनाव को ध्यान मे रखते हुए विकास की तस्वीर दिखाई, भरोसा दिया कि जिस तरह फूलपुर इफको परिसर में स्वच्छ और व्यवस्थित टाउनशिप है, उसी तरह पूरे फूलपुर क्षेत्र में व्यवस्था दी जाएगी। आपने विधायक प्रवीण पटेल को चुनकर संसदम भेजा है, धन्यवाद आया हूं। जैसे इफको की व्यवस्था उत्कृष्ट है, उसी तरह प्रवीण फूलपुर में काम करेंगे।
यह भी पढ़ें : UP News : क्या-क्या बोल गए अखिलेश, 2027 विधानसभा चुनाव में BJP का पता नहीं चलेगा ….
यह भी पढ़ें : CM Yogi Adityanath News: सपा के गढ़ में CM योगी का बड़ा सवाल- इस तपोभूमि की क्यों हुई उपेक्षा ?