
CM योगी प्रयागराज महाकुंभ तैयारियां
प्रयागराज [TV 47 न्यूज नेटवर्क ]। CM योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रयागराज दौरे पर हैं। वह छह घंटे से अधिक समय तक यहां रुककर महाकुंभ 2025 और PM मोदी के संभावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेंगे। इस दौरे में निर्माण परियोजनाओं का निरीक्षण और प्रशासनिक बैठकों का आयोजन भी शामिल है। वह यहां छह घंटे से अधिक समय तक रहेंगे। वाराणसी से चलकर मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर यहां दिन में करीब एक बजे पुलिस लाइन में उतरेगा। वहां से वह सर्किट हाउस जाएंगे तथा मेला एवं जिला प्रशासन संग बैठक में महाकुंभ और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा करेंगे। वह भाजपा के पदाधिकारियों संग भी बैठक करेंगे। आइए नेटसेल में जानते हैं सीएम का प्रयागराज में क्या कार्यक्रम है।
सीएम योगी का तुफानी दौरा
- वाराणसी से प्रयागराज आगमन: हेलिकॉप्टर से पहुंचेंगे पुलिस लाइन
- सर्किट हाउस में प्रशासनिक और मेला अधिकारियों संग बैठक
- महाकुंभ 2025 की तैयारियों पर गहन समीक्षा
- अलोपीबाग फ्लाईओवर और मार्ग का निरीक्षण
- परेड मैदान में खोया पाया केंद्र और एकमोडेशन सेंटर का उद्घाटन
- पुलिस लाइन में सुरक्षा कर्मियों को संबोधन
- संत समाज और अखाड़ों के प्रतिनिधियों से संवाद
- संगम क्षेत्र और रिवर फ्रंट रोड का दौरा
- त्रिवेणी पुष्प और अन्य परियोजनाओं का निरीक्षण
- बमरौली एयरपोर्ट से शाम को लखनऊ के लिए प्रस्थान
इन सभी कार्यक्रमों के जरिए CM योगी महाकुंभ और PM मोदी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप देंगे।
1- सर्किट हाउस बैठक में होगी समीक्षा
- मेला एवं जिला प्रशासन के साथ महाकुंभ तैयारियों की समीक्षा।
- PM मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम पर चर्चा।
- भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक।
a- निर्माण परियोजनाओं का निरीक्षण:
- अलोपीबाग फ्लाईओवर और मार्ग का निरीक्षण।
- परेड मैदान में खोया पाया केंद्र और पब्लिक एकमोडेशन सेंटर का उद्घाटन।
- खोया पाया केंद्र और पब्लिक एकमोडेशन सेंटर का उद्घाटन।
- मुख्यमंत्री परेड मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान खोया पाया केंद्र और पब्लिक एकमोडेशन सेंटर का उद्घाटन करेंगे।
b- खोया पाया केंद्र:
- गुमशुदा व्यक्तियों की खोज में सहायता।
- हाईटेक तकनीकों और 24×7 सेवा की सुविधा।
c- पब्लिक एकमोडेशन सेंटर:
- तीर्थयात्रियों के ठहरने के लिए आधुनिक सुविधाएं।
- संतों संग संवाद
- CM योगी आदित्यनाथ अखाड़ों और अन्य धार्मिक संस्थाओं के संतों के साथ बैठक करेंगे।
d- संवाद के विषय:
- महाकुंभ की आध्यात्मिक और धार्मिक परंपराओं का पालन।
- संत समाज के सुझाव और सहयोग।
- संगम और रिवर फ्रंट रोड का निरीक्षण।
- मुख्यमंत्री संगम क्षेत्र और झूंसी की ओर रिवर फ्रंट रोड का निरीक्षण करेंगे।
e- मुख्य स्थल:
- त्रिवेणी पुष्प।
- शिवालय पार्क।
- नैनी SPT क्षेत्र।
यह निरीक्षण महाकुंभ 2025 के दौरान श्रद्धालुओं के अनुभव को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
f- सुरक्षा कर्मियों को संबोधन
CM योगी प्रयागराज पुलिस लाइन में सुरक्षा कर्मियों को संबोधित करेंगे।