
कानपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे रोजगार मेले में।
लखनऊ, [TV 47 न्यूज नेटवर्क ]। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कन्नौज की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सपा नेता ने शोषण करता है। उन्होंने कहा कि सद्भावना ट्रेन नहीं बुलेट ट्रेन चलेगी अराजक तत्वों के लिए बेशर्मी से बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ करते हैं सपाई। टोपी लाल लेकिन कारनामे काले हैं।
उन्होंने कहा कि कानपुर में 725 करोड़ रुपए की 332 विकास योजनाओं का मुख्यमंत्री ने लोकार्पण और शिलान्यास किया। अभिषेक सिंह, रवि कुमार को नियुक्ति पत्र सौपें। अमरनाथ को 80 लाख ऋण चेक दिया। सीमा देवी के समूह को 3.30 करोड़ रुपये ऋण का चेक सौंपा। कानपुर में भारत माता की जय, वंदे मातरम उद्घोष के साथ योगी आदित्यनाथ का संबोधन शुरू हुआ। इस मौके पर उन्होंने लोकसभा चुनाव में जीत पर आभार जताया। सीएम योगी ने कहा कि युवाओं के सपनो को उड़ान दे रही है सरकार। साथ ही सरकार ऋण के जरिए रोजगार से जोड़ रही है।

उन्होंने कहा कि आपने डबल इंजन की सरकार देखी है। उसने सुशासन और सुरक्षा का मॉडल दिया है। 2017 के पहले का उत्तर प्रदेश देखा है, जो पहचान का मोहताज था। देंगे होते थे, बेटियां सुरक्षित नहीं थीं। भाजपा को जनादेश मिलने के बाद साढ़े सात साल में विकास की लंबी दूरी तय की है। कानून व्यवस्था का मॉडल यूपी तय करता है।
योगी ने लाल इमली का जिक्र कर कहा कि कांग्रेस के भ्रष्टाचार का स्मारक बन गई। लाल इमली का पुनरुद्धार करेंगे। पैकेज मिलेगा। सरकार इस योजना पर काम करेगी। आज गुंडागर्दी पर अंकुश लगा है। विपक्ष का एक चेहरा दिखाने का दूसरा और अंदर होता है। सपा विधायक कानपुर को दंगे की आग में झोंकने का प्रयास तब करता है, जब राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री यहां थे।
साढ़े छह लाख युवाओं को नौकरी दी, न रिश्वत न भ्रष्टाचार है अब अराजकता करने वालो के बाप दादा की जमीन लेकर गरीबों में बांट रहे हैं। सतीश महाना ने कानपुर को डिफेंस कारीडोर दिलाने में भूमिका निभाई। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 40 लाख करोड़ निवेश के ऑफर मिले। 2 साल में 2 लाख युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य है।
पुलिस भर्ती परीक्षा में शुचिता दिख रही है। अब कोई अराजकता नहीं है। एक लाख युवा पुलिस में भर्ती होगी, जिसमें 20 फीसद बेटियां होंगी जो अराजक सपाइयों की ठुकाई करेंगी। एक करोड़ युवाओं को नौकरी, 50 लाख युवाओं को ऋण देकर स्व रोजगार से जोड़ेंगे।
यातायात समस्या से मेट्रो मुक्ति दिलाएगा। आज सीसामऊ नाला बंद होने से गंगा निर्मल हुईं। प्रदेश में तेजी से रोजगार सृजन हुआ, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे रफ्तार देगा। अपील है कि गुंडागर्दी अराजकता के खिलाफ खड़े हों, ऐसे लोगों को सार्वजनिक जीवन में आने से रोकें।
सीसामऊ में सपा के पाप का घड़ा फूटा, अब यहां विकास की गंगा बहेगी। हर समस्या का समाधान होगा। लाल इमली विकास का मॉडल बनेगी। सीसामऊ के मतदाता देखें कि जाति धर्म देखकर नहीं सबका विकास किया आपका सहयोग और समर्थन चाहिए जय श्रीराम के उद्घोष के साथ संबोधन समाप्त हुआ।