
उत्तर प्रदेश आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा।
फिरोजाबाद [TV 47 न्यूजनेटवर्क ] : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार रात नागला खंगर थाना क्षेत्र में स्लीपर कोच बस आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। इस हादसे में बस में सवार तीन लोगों की मृत्यु हो गई। वहीं 80 से अधिक यात्री घायल हो गए। घटना माइलस्टोन 59 के पास रात एक बजे हुई। घायलों को सैफई पीजीआई अस्पताल भिजवाया गया है।
बस बहराइच से आगरा जा रही थी। इसमें 120 यात्री सवार थे। घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर अन्य वाहनों को धीमी गति से निकाला गया। छह दिन पूर्व भी इस एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार स्कार्पियो बारिश के बीच एक अज्ञात वाहन से टकराकर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई थी। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि अस्पताल में इलाज के दौरान दो लोगों दम तोड़ दिया था।