
फाइल फोटो।
बरेली [TV 47 न्यूज नेटवर्क]। महिलाओं की सिलसिलेवार हत्या की कहानी का शुक्रवार को पर्दाफाश गया। नवाबगंज के साइको किलर ने नौ महिलाओं की हत्या की बात स्वीकारी है। उसने पुलिस को हैरान करने वाली जानकारी दी है। पुलिस को दिए बयान से आप भी हैरान हो जाएंगे। एसएसपी अनुराग आर्य ने पुलिस लाइन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे मामले से पर्दा उठाया।
महिलाओं को न करने पर मौत के घाट उताद दे था कुलदीप
पुलिस से गहन पूछताछ में कुलदीप गंगवार ने बताया कि वह सुनसान इलाके में महिलाओं को रोकता था। उनसे जबरन शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहता था। उनके मना करने पर वह चुनरी, दुपट्टे या साड़ी से उनका गला घोंटकर मार देता था। यूपी के जिला बरेली में इस तरह कुल नौ महिलाओं के मर्डर कर चुका है। कुलदीप ने पुलिस को बताया कि उसकी मां बचपन में ही मर गई। सौतेली मां का उसके प्रति अच्छा व्यवहार नहीं था। इससे कुलदीप के मन में महिलाओं को लेकर कुंठा हो गई और वह ऐसा करने लगा।
आपरेशन तलाश के जरिए पुलिस कुलदीप तक पहुंची
बरेली पुलिस के लिए कुलदीप एक पहेली बना हुआ था। उसकी तलाश को पुलिस ने आपरेशन तलाश नाम दिया। कुलदीप की तलाश के लिए पुलिस की 22 टीमें बनाई गईं। कुलदीप तक पहुंचने के लिए 1500 CCTV की फुटेज देखी। जांच में तेजी लाने के लिए अलग-अलग स्थानों पर गोपनीय ढंग से नए 600 CCTV लगाए गए। 1.5 लाख मोबाइल नंबरों से सस्पेक्ट का डेटा खंगाला गया। पुलिस को आम इंसान का रूप देकर बॉडी वार्न कैमरे के साथ तैनात किया। तब जाकर सीरियल किलर कुलदीप गंगवार पकड़ा गया।
हत्या का एक पैटर्न से पुलिस को मिला बड़ा सुराग
साइको किलर का अपनी सौतेली मां से विवाद चलता था। इसी के चलते वह सौतेली मां की उम्र की जिन भी महिलाओं को देखता उसमें सौतेली मां का प्रतिबिंब उसे झलकता, जिसे देखते ही वह उग्र हो जाता। इसी आक्रोश में उसने नौ महिलाओं की हत्या की है। हत्या का पैटर्न एक ही होने का बात सामने आई थी, जिसके बाद साइको किलर की कहानी को बल मिला था। घटना का राजफाश भी साइको किलर के रूप में ही हुआ।