
मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी!
नई दिल्ली [ TV 47 न्यूज़ नेटवर्क ] रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी दुनियाभर में चर्चा में छाई हुई है। 12 जुलाई को हुई इस शादी में दुनियाभर से खास मेहमान पहुंचे थे। इस शादी में मुकेश अंबानी ने दिल खोलकर पैसा खर्च किया है। Reddit पर एक पोस्ट के अनुसार अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की लागत ₹5,000 करोड़ खर्च हुआ है। यह मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति का केवल 0.5 फीसद है।
इस पोस्ट में आगे कहा गया कि इतनी राशि एक परिवार की पांच पीढ़ियों को खुश रखने के लिए पर्याप्त है। अनंत-राधिका ने इस साल 12 जुलाई को शादी की। ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, किम कार्दशियन और सैमसंग के सीईओ हान जॉन सहित दुनिया भर की हस्तियां शादी के लिए मुंबई पहुंचीं। Reddit पर कई उपयोगकर्ता मजेदार टिप्पणियां कर रहे हैं। एक यूजर ने टिप्पणी की कि मैंने अभी एक लेख पढ़ा, जिसमें कहा गया था कि अगर अंबानी 3 करोड़ हर दिन खर्च करते हैं, तो उनकी संपत्ति 962 साल तक चलेगी। इस पर दूसरे ने टिप्पणी की कि हमें 3 करोड़ देने से कम से कम पीढ़ियों की संपत्ति का आधार बन जाएगा। इस बीच, एक अन्य यूजर ने गरीबों को एक करोड़ दान योजना के लिए याचिका शुरू करने का मजाक उड़ाया।
एक यूजर ने टिप्पणी की कि ₹5,000 करोड़, जो कि $600 मिलियन के बराबर है, एक महत्वपूर्ण राशि है। यह अमेरिका में 10 ऑस्कर समारोहों की मेजबानी के लिए पर्याप्त है। उन्होंने बताया कि जामनगर प्री-वेडिंग इवेंट अंबानी परिवार का व्यक्तिगत समारोह नहीं था, बल्कि रिलायंस और अन्य हितधारकों द्वारा किया गया निवेश था, जिसका अर्थ है कि न्यूनतम व्यक्तिगत खर्च। यूजर ने यह भी कहा कि इटली में एक क्रूज पार्टी में ₹1,000 करोड़ खर्च नहीं होते, न ही उनके घर पर 10 समारोहों में। इसलिए, ₹5,000 करोड़ की शादी बेहद असंभव थी।