
हाथरस, [ TV 47 न्यूज नेटवर्क ]। आगरा रोड पर शुक्रवार की शाम बड़ा हादसा हुआ। तेज रफ्तार रोडवेज बस (जनरथ) और मैक्स में भिड़ंत हो गई। मैक्स में तीस लोग सवार थे। दसे में मैक्स में सवार 17 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
सभी मृतक आगरा के खंदौली क्षेत्र के गांव सेमरा के हैं। 15 लोग गंभीर घायल हुए हैं। एक गमी में शामिल होकर हाथरस के कस्बा सासनी से लौट रहे थे। बस देहरादून जा रही थी। मृतकों में महिला व बच्चे भी शामिल है।
मृतकों में सात पुरुष, चार महिलाएं, चार बच्चे शामिल हैं। यह आंकड़ा और बढ़ सकता है।
हादसे पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री जी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री जी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।