
ओलंपिक में जेवलिन थ्रो के फाइलन मुकाबले में सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा !
नई दिल्ली [TV 47 न्यूज नेटवर्क ]। ओलंपिक में जेवलिन थ्रो के फाइनल मुकाबले में सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा की मां सरोज देवी की चर्चा जोरों पर है। उनका नाम पाकिस्तान की आम लोगों की जुबान पर है। इतना ही नहीं वह पाकिस्तान के प्रमुख अखबारों की सुर्खियों में है। आखिर सरोज देवी की तारीफ पाकिस्तान में क्यों हो रही हैं? आइए जानते हैं सरोज देवी के बारे में और यह भी जानेंगे कि वह इस समय पाकिस्तान की आम लोगों की जुबान पर क्यों हैं?
दरअसल, ओलंपिक खेलों में जेवलिन थ्रोवर में नीरज चौपड़ा ने जहां सिल्वर मेडल जीता है, वहीं पाकिस्तान के अरशद नदीम ने अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए गोल्ड पर कब्जा जमाया है। अरशद नदीम ने दूसरे ही राउंड में 92.97 मीटर का थ्रो करके सबको अचरज में डाल दिया था। यह उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। यह ओलंपिक का अब तक का सबसे बड़ा रिकार्ड रहा है।
जब नीरज चोपड़ा की मां सरोज ने अरशद नदीम को लेकर ऐसी बात कह दी कि पाकिस्तान के लोगों के मन में बस गई। सरोज ने कहा कि हमारे लिए सिल्वर भी गोल्ड के बराबर ही है। उन्होंने आगे कहा कि ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाला बेटा भी हमारा है। वह हमारा ही लड़का है। उन्होंने यह बात पाकिस्तान के अरशद नदीम के बारे में कही। इसके बाद से उनकी इस बात की चर्चा पूरे पाकिस्तान में हो रही है। उनकी इस उदारता के किस्से पाकिस्तान के लोगों के जुबान पर है।
बता दें कि जेवलिन थ्रोवर अरशद नदीम छह राउंड में अपने ही बनाए रिकार्ड को नहीं तोड़ पाए। हालांकि, छह में से वह केवल एक राउंड में फाउल हुए। नदीम के करियर का यह सर्वश्रेष्ठ और ओलंपिक का अब तक का सबसे बड़ा रिकार्ड है। इसके पूर्व टोक्यो ओलंपिक में नदीम ने 84.62 मीटर का थ्रो किया था। वर्ष 2022 में नदीम ने 90.18 मीटर के थ्रो के साथ कामनवेल्थ खेल में रिकार्ड कायम किया था। जेवलिन थ्रो का विश्व रिकार्ड चेक गणराज्य के यान जेलनी के नाम है। उन्होंने वर्ष 1996 में जर्मनी में 98.48 मीटर की दूरी पर जेवलिन थ्रो किया था।