
TV 47 File Photo
उत्तर प्रदेश [ TV 47 न्यूज़ नेटवर्क ] उत्तर प्रदेश में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 7 जिलाधिकारियों को राजस्व परिषद के चेयरमैन IAS Dr.रजनीश दुबे द्वारा सम्मानित किया जाएगा। बता दें की इन जिलाधिकारियों को उनकी विशेष उपलब्धियों और जिले में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए यह सम्मान दिया जाना है।
इसके अलावा, घरौनी बनाने का काम दिसंबर तक शत प्रतिशत पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सभी जिलों में ई खतौनी का काम लगभग पूरा हो चुका है, जिससे राजस्व विभाग में पारदर्शिता और तेजी आएगी। इस पहल के तहत, जनता को अब ई खतौनी के माध्यम से जमीन से जुड़े दस्तावेज़ों तक ऑनलाइन पहुंच मिल सकेगी, जिससे भ्रष्टाचार में कमी आएगी और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।
यह सभी कलेक्टर ने प्रदेश में ई_खतौनी (घरौनी )
बनाने का काम अपने ज़िले में सरकार के दिये गये निर्धारित समय मे पूरा किया है आइये जानते हैं उनके नाम :-
IAS मनीष बंसल DM सहारनपुर
IAS जोगेंद्र सिंह DM रामपुर
IAS कृतिका ज्योत्सना DM सुल्तानपुर
IAS राजेश कुमार पांडे DM जालौन
IAS भानु चंद्र गोस्वामी DM आगरा
IAS प्रियंका निरंजन DM मिर्जापुर
IAS गौरांग राठी DM उन्नाव